Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Samsung Galaxy S23 Series इस दिन होगी लॉन्च, जानें लीक डिटेल्स

Samsung Galaxy S23 Series Release Date

Samsung Galaxy S23 Series Launch Date: दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज सैमसंग अपने गैलेक्सी एस23 सीरीज का इसी साल अनावरण करने वाली है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी अफवाहें के जरिए सामने आई हैं। सैमसंग ने आधिकारिक घोषणा से पहले अपनी वेबसाइट पर गैलेक्सी एस23 की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है।

Samsung Galaxy S23 Launch Date

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज की अफवाबों के बाद दावा किया जा रहा है कि फोन फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसका खुलासा सैमसंग की आधिकारिक कोलंबिया वेबसाइट ने किया है। इसके मुताबिक 1 फरवरी, 2023 को गैलेक्सी S23 सीरीज लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, वेबसाइट पर आगामी फोन के डिजाइन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीज़र में कोने में तीन कैमरे दिखाई देते हैं, जो डिवाइस के कलर वेरिएंट की ओर इशारा कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 की जानकारी लीक 

सैमसंग की ओर गैलेक्सी एस23 के डिजाइन को गुप्त रखा गया है लेकिन इसका रेंडर इंटरनेट पर कई बार लीक हो चुका हैं। लीक रेंडर के मुताबिक गैलेक्सी एस23 के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसका डिजाइन गैलेक्सी S22 के डिजाइन के समान ही दिख रहा है।

Samsung Galaxy S23 Series

एक टिपस्टर ने Galaxy S23 और Galaxy S23 Ultra के आधिकारिक लीक पोस्ट किए थे, इन दोनों फोन के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। इसके कॉटन फ्लावर, मिस्टली लिलैक, बोटेनिक ग्रीन और फैंटम ब्लैक जैसे रंगों में लीक हुए हैं।

Samsung Galaxy S23 Series Battery

एक लीक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 3900 mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है, जो मानक S22 में 3700 mAh सेल से बेहतर है।

गैलेक्सी S23 प्लस की 4,700 mAh क्षमता को 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 200 mAh और बढ़ाया गया है। 5000 mAh की बैटरी और 45W की रैपिड चार्जिंग, जिसे सैमसंग 2020 की शुरुआत से अपने अल्ट्रा हैंडसेट में यूज कर रहा है जोकि अब गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में भी शामिल किया जाएगा।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now