Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Samsung Galaxy S23 Series की सेल शुरू, जानें कीमत, उपलब्धता और…

Samsung Galaxy S23 Series Sale Begins In India

Samsung Galaxy S23 Series Sale Begins in India: सैमसंग ने गैलेक्सी एस23 सीरीज को इस महीने की शुरुआत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया था। ग्लोबल लॉन्च के एक दिन बाद से ही फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया था। वहीं, अब लॉन्च के लगभग तीन हफ्ते बाद इसकी भारत में बिक्री भी शुरू हो गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज में गैलेक्सी एस23, गैलेक्सी एस23 प्लस और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा शामिल हैं। ये तीनों मॉडल अलग-अलग वैरिएंट्स और कीमत के साथ है। आइए आपको इनकी कीमत बताने के साथ अन्य डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 Series Price in India

  • भारत में सैमसंग गैलेक्सी S23 के 8GB +256GB वर्जन की कीमत 79,999 और 8GB +128GB वर्जन की कीमत 74,999 रुपये है।
  • सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस के 8GB +256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये और 8GB +512GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है।
  • सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के 12GB + 256GB की कीमत 1,24,999 रुपये, 12GB + 1TB स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये और 12GB + 512GB की कीमत 1,34,999 रुपये है।
इसे भी पढ़ें:  Nubia Z50 Ultra की लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स! इस दिन होगा पेश

Samsung Galaxy S23 Series Availability in India

सैमसंग गैलेक्सी एस23, गैलेक्सी एस23 प्लस और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा को कंपनी की आधिकारिक साइट Samsung.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर भी सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत में इस सीरीज के फोन फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लैवेंडर कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  Realme P3 Pro क्यों है बेस्ट स्मार्टफोन.?, जाने फीचर्स ,परफॉर्मेंस और कीमत ..

Samsung Galaxy S23 and Galaxy S23 Plus Specs 

सैमसंग गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस23 प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का कैमरा है। दोनों फोन में सिर्फ डिस्प्ले और बैटरी का ही अंतर है।

गैलेक्सी S23 में 6.1-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2x 120Hz डिस्प्ले और 3,900mAh की बैटरी है, गैलेक्सी S23 प्लस में 6.6-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2x 120Hz डिस्प्ले और 4,700mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Specifications

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.8-इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2x 120Hz डिस्प्ले है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 200MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है।

इसे भी पढ़ें:  Samsung Galaxy F14 5G की पहली सेल कल, जानिए कीमत-ऑफर
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now