Prajasatta Side Scroll Menu

Samsung S23 Ultra पर उपलब्ध है 25,019 रुपये का बड़ा डिस्काउंट..!

Samsung S23 Ultra पर उपलब्ध है 25,019 रुपये का बड़ा डिस्काउंट..!

Samsung S23 Ultra Discount Offer: अगर आप भी एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो अब Samsung Galaxy S23 Ultra को अपनाने का सही समय आ चुका है। दरअसल, सैमसंग की S सीरीज में नए मॉडल्स लॉन्च होने के बाद S23 Ultra की कीमत अब पहले से काफी कम हो गई है, और इस पर मिल रहा डिस्काउंट इसे और भी आकर्षक बना देता है।

भले ही यह फोन दो साल पहले लॉन्च हुआ था, लेकिन आज भी यह किसी फ्लैगशिप डिवाइस से कम नहीं है। दरअसल, S23 Ultra के बाद जो मॉडल्स आए हैं, उनमें ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, और इसमें वो सारे AI फीचर्स भी मौजूद हैं जो इसके बाद के S24 Ultra और S25 Ultra में दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  48MP कैमरे से लैस iQoo 9 SE 5G की कीमत हुई कम

Samsung S23 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3088 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो भी मिलता है। यह फोन Android 14 पर आधारित One UI 6.1 पर काम करता है, और जल्द ही इसे One UI 7 का अपडेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 (4 nm) चिपसेट दिया गया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को और भी शानदार बनाता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra पर यहां मिल रहा है डिस्काउंट

Samsung Galaxy S23 Ultra इस समय Amazon पर 25,019 रुपये के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 84,980 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 2,490 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, आप इसे 4,120 रुपये की मासिक किश्तों पर भी खरीद सकते हैं, और No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  Kodak smart TV series launched: : कंपनी लेकर आई है स्मार्ट लोगों के लिए स्मार्ट टीवी की दमदार रेंज

27,350 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको S23 Ultra पर 27,350 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। ध्यान रखें कि यह डिस्काउंट फिक्स नहीं होता; यह आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है, जिससे Amazon आपको कितना डिस्काउंट देती है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now