Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी समेत शाओमी के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट! जानिए ऑफर्स

Xiaomi Fan Festival 2023

Xiaomi Fan Festival 2023: शाओमी के एनुअल इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। 6 अप्रैल, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक शाओमी फैन फेस्टिवल 2023 जारी रहेगा। इस दौरान शाओमी स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, स्मार्ट टीवी, अन्य स्मार्ट होम डिवाइस समेत अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट ऑफर की जा रही है।

अगर आप स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट, नोटबुक या फिर कोई अन्य शाओमी का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो फैन फेस्टिवल 2023 सेल का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Xiaomi Fan Festival 2023 Huge Discount & Offers
  • शाओमी पैड 5 और रेडमी पैड 24,499 रुपये और 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगे।
  • शाओमी और रेडमी स्मार्ट टीवी 26,500 रुपये तक की छूट पर उपलब्ध होंगे।
  • शाओमी नोटबुक प्रो 120जी (Xiaomi Notebook Pro 120G) पर 8 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसे 68,999 रुपये में खरीद जा सकता है।
  •  शाओमी स्मार्ट एयर फ्रायर (3.5L) पर 3 हजार रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद ये 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • शाओमी 13 प्रो को 71,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।
  • शाओमी Mi एक्सटेंडेड वारंटी, Mi स्क्रीन प्रोटेक्ट और Mi कम्प्लीट प्रोटेक्ट जैसे सभी डिवाइस केयर प्लान पर फ्लैट 25 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है।
  • आईसीआईसीआई कार्ड यूजर्स पेटीएम वॉलेट पर कैशबैक ऑफर के तहत 8 हजार रुपये तक का एक्टस्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
  • रेडमी ए1 (Redmi A1), रेडमी 11 प्राइम 5जी (Redmi 11 Prime 5G), रेडमी नोट 12 5जी सीरीज (Redmi Note 12 5G Series) जैसे बजट स्मार्टफोन 5,899 रुपये से शुरू होने वाली किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगे।
10 रुपये से कम में प्रोडक्ट खरीदने का मौका!

शाओमी का कहना है कि इस 6 दिवसीय आयोजन के दौरान ग्राहत Mi.com पर 36,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से डेली कॉन्टेस्ट और इंगेजमेंट एक्टिविटी की भी मेजबानी करेगी। ऐसे में इच्छुक खरीदारों को 10 रुपये से कम कीमत में डिवाइस लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इच्छुक खरीदारों को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी देगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now