Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Smartphone चार्ज करने के लिए नहीं खर्च होगी बिजली! घर ले आएं ये डिवाइस

Smartphone Charging Tips Without Electricity

Smartphone Charging Tips without Electricity: बिजली जितनी कम खर्च की जाए उतना ही कम बिजली का बिल आता है। हालांकि, कुछ कामों को हम बिजली के इस्तेमाल के बिना कर नहीं सकते हैं तो कुछ ऐसे भी काम हैं जिनके लिए बिजली का इस्तेमाल ना करके हम उसे लग तरह से यूज कर सकते हैं। इनमें से एक है स्मार्टफोन को चार्ज करना।

जी हां, आप स्मार्टफोन को बिना बिजली की खपत करें चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक डिवाइस लेकर आना होगा, जिसकी कीमत 2000 रुपये से कम है। इस डिवाइस (Smartphone Charging Tips without Electricity) से सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि आप अपने ईयरबड्स, नेकबैंड, लैपटॉप आदि डिवाइजों को भी चार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस डिवाइस से आप बिना बिजली खर्च किए फोन चार्ज कर सकते हैं।

और पढ़िए –

Smartphone Charging Tips without Consuming Electricity

दरअसल, हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं वो सोलर पावर बैंक (Solar Power Bank) है। इसके जरिए बिजली की खपत नहीं होती है। आप सूरज की रोशनी से सोलर पावर बैंक को चार्ज कर सकते हैं। इसके बाद स्मार्टफोन, ईयरबड्स, नेकबैंड, लैपटॉप आदि डिवाइजों को भी चार्ज कर सकते हैं।

Solar Power Bank Smartphone Charger

सोलर पावर बैंक की खासियत है कि आप बिना बिजली के भी इसे चार्ज कर सकते हैं। इस सोलर पावर बैंक को चार्ज करने के लिए धूप में रखना जरूरी है। कुछ घंटों के बाद आप इस डिवाइस को धूप से हटा सकते हैं। इस पावर बैंक में नॉर्मल पावर बैंक की तुलना में कुछ खास फर्क नहीं है। इसमें सिर्फ सोलर पैनल दिया गया है जिससे पावर बैंक धूप में चार्ज हो सकता है।

Solar Power Bank Price and Availability

नॉर्मल पावर बैंक की तुलना में सोलर पावर बैंक का वजन थोड़ा ज्यादा होता है। इसका कारण डिवाइस में लगा सोलर पैनल होता है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो अमेजन या फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,000 रुपये तक है।

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now