Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tecno Phantom X2 Pro 5G की भारत में एंट्री, कैमरा ऐसा कि DSLR भी हो जाएगा फेल!

Tecno Phantom X2 Pro 5G

Tecno Phantom X2 Pro 5G Launch Price in India: टेक्नो का मोस्ट आवेटेड स्मार्टफोन टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो 5जी आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लुक के मामले में ये स्मार्टफोन जितना स्टाइलिश है उतने ही बेहतरीन इसके फीचर्स हैं। इस फोन में एक शानदार कैमरा भी दिया गया है जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के फीचर्स हैं। ऐसे में फोन के जरिए ही डीएसएलआर की तरह वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा सकती है। आइए आपको टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो 5जी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Tecno Phantom X2 Pro 5G Specifications

टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो 5जी में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 360 Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। इसकी डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें माली G710 MC10 जीपीयू समेत मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर है। इसके जरिए फोन नेक्स्ट लेवल परफॉर्मेंस को सपोर्ट करता है। ऐसे में यूजर्स को फोन चलाने में बढ़ाया मजा आ सकता है।

Tecno Phantom X2 Pro 5G Price and Availability in India

टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो 5जी का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। वहीं, अब फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 49,999 रुपये हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो अमेजन से प्री-बुक कर सकते हैं। यहां से फोन खरीदने पर शामिल ऑफर्स को अप्लाई कर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Tecno Phantom X2 Pro 5G Camera and Battery

कैमरे की बात करें तो टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल, टेलीफोटो कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल और अल्ट्रा-वाइड एंगल में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें तगड़ी बैटरी दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 5160 एमएएच की बैटरी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now