Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Twitter पर फिर से नीली चिड़िया की वापसी, अब ऐसा दिख रहा है Logo

Twitter Blue Bird Logo: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क कुछ ना कुछ हैरतअंगेज हरकते करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दुनियाभर के लोगों के बीच सुर्खियां भी बटौर रहे हैं।

बीते दिनों कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर से नीली चीड़िया को हटा दिया था, जिसके बाद से तरह-तरह के मीम्स और विवादों में भी वो घिरे। हालांकि, अब करीब तीन दिन बाद फिर से एलन ने ट्विटर पर चिड़िया की वापसी कर दी है।

जी हां, दुनिया की प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फिर से नीली चिड़िया की वापसी हो गई है। रिफ्रेश करने पर आपको अब डॉग फ्लोकी (Dog Floki Twitter Icon) का आइकन देखने को नहीं मिलेगा। प्लेटफॉर्म पर फिर से ब्लू बर्ड लोगो को लगा दिया गया है।

करीब तीन दिन पहले हटाया था चिड़िया का लोगो

एलन ने ट्विटर से करीब तीन दिन पहले नीली चिड़िया का लोगो हटा दिया थी। इसके बाद चिड़िया की जगह यूजर्स को एलन का प्रिय डॉग फ्लोकी का आइकन शो हो रहा था। वहीं, 7 अप्रैल 2023 को कंपनी ने फिर से चिड़िया का लोगो लगा दिया है।

ट्विटर यूजर्स ने 3 अप्रैल 2023 को ट्विटर के वेब एडिशन पर ‘डोगे’ मीम देखा, जो डॉगकोइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोकुरेंसी के लॉगो का हिस्सा है और 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।

डॉग फ्लोकी के लिए पहले की थी नए सीईओ की घोषणा

आपको बता दें कि फरवरी में एलन मस्क ने अपने अकाउंट से पालतू कुत्ता फ्लोकी की तस्वीर साझा करते हुए नए सीईओ का एलन किया था। बताया जाता है कि ये डॉगी एलन का पालतू कुत्ता है जो उन्हें काफी प्रिय है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now