Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

व्हाट्सएप से नहीं हो सकेंगे किसी फिशिंग या फ्रॉड के शिकार, बचा सकती है ये Settings

WhatsApp Tips And Tricks 2023

WhatsApp Tips and Tricks 2023: दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप काफी मश्हूर है। इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। ये ही कारण है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स और अपडेट्स जारी करता रहता है। इसके अलावा यूजर्स की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कई फीचर्स जारी करता है।

आज हम आपको उन्हीं कुछ फीचर्स (WhatsApp Tips and Tricks) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके व्हाट्सएप को सुरक्षित रखने के काम आता है। इन फीचर्स के जरिए आप खुद को फिशिंग, स्कैम के अलावा अन्य तरह के फ्रॉड लिंक से बचा सकते हैं। आइए व्हाट्सएप सुरक्षा फीचर्स (WhatsApp Security Features) के बारे में जानते हैं।

WhatsApp Security Features in Hindi

WhatsApp Two-step verification: व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन उपलब्ध है। इसके जरिए व्हाट्सएप अकाउंट को तगड़ी सिक्योरिटी मिलती है। इसे एनेबल करने के लिए 6 अंकों का PIN देना होता है। इसकी जरूरत तब पड़ जाती है जब SIM कार्ड चोरी हो जाती है या फोन को एक्सचेंज किया जाता है।

WhatsApp Disappearing Messages: व्हाट्सएप पर डिसैपियरिंग मैसेज की सुविधा भी मिलती है। इसे ऑन करने पर किसी से की गई चैट 24 धंटे में खुद गायब हो सकती है। इसके जरिए दोनों यूजर्स की चैट्स से सारे नए संदेश गायब हो जाते हैं।

WhatsApp Profile Privacy: व्हाट्सएप पर यूजर्स को प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस, अबाउट, स्टेटस आदि जानकारी के लिए फीचर दिया गया है। इसमें यूजर्स ये तय कर सकते हैं कि इन सभी जानकारी को कौन-कौन देख सकते हैं। इसमें ऑनली मी, एवरिवन, कॉन्टेक्ट एक्सपेक्ट आदि ऑप्शन मिलते हैं।

WhatsApp Disappearing Image and Video: व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो के लिए डिसैपियरिंग फीचर उपलब्ध है। इसे वन टाइम सी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप किसी यूजर को तस्वीर या वीडियो भेजते हैं तो आप एक बार देखें पर क्लिक कर भेज सकते हैं। ऐसे में सामने वाले यूजर के देखने के बाद तस्वीर और वीडियो को फिर से नहीं देख सकेंगे।

WhatsApp Online Privacy: यूजर्स को ऑनलाइन कन्ट्रोल करने का फीचर भी दिया जाता है। इसके जरिए अब आप ऑनलाइन होते हुए भी ऑनलाइन शो नहीं हो सकेंगे। इसमें भी आपको ऑप्शन मिलेंगे जिससे ये तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपको ऑनलाइन देख सकता है और कौन नहीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now