Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Vivo का लेटेस्ट 5G Smartphone भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo Y55s 5G

Vivo 5G Smartphone: वीवो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 5जी सपोर्ट के कई स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिए हैं तो कुछ अभी भी लॉन्च किए जा रहे हैं। कंपनी अपने लेटेस्ट मॉडल को बेहतरीन फीचर्स के साथ लाने की तैयारी में है। इनमें शामिल एक धमाकेदार फीचर्स का 5जी स्मार्टफोन (Vivo 5G Smartphone India) कंपनी ने चोरी-चुपके लॉन्च कर दिया है जिसका नाम वीवो वाई55एस 5जी है।

साल 2021 के दिसंबर में लॉन्च हुए स्मार्टफोन की तरह ही Vivo Y55s 5G है, बस फर्क है कि इसमें लेटेस्ट फीचर्स और 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी समेत कई अन्य खासियत शामिल हैं। आइए वीवो Y55s 5G के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

Vivo Y55s 5G Specifications

वीवो Y55s 5G में 6.55-इंच का LCD डिस्प्ले है, जो स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 60hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में डायमेंसिटी 700 चिपसेट प्रोसेसर है। इसके दाईं तरफ पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन को दो रैम वैरिएंट के साथ पेश किया गया है जो 4GB और 6GB है, जबकि दोनों में 128GB स्टोरेज मिलता है।

Vivo Y55s 5G Launch Price in India

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने वीवो वाई55एस 5जी को पहले घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसके बाद फोन को ताइवान, हॉन्गकॉन्ग, भारत समेत अन्य देशों में पेश किया गया है। बात करें कीमत की तो नए Vivo Y55s 5G (2023) की कीमत बेस 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए NTD 7,990 (लगभग 21,300 रुपये) और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए NTD 8,490 (लगभग 22,700 रुपये) है।

स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन्स- गैलेक्सी ब्लू और स्टार ब्लैक में लॉन्च किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर अब फोन के लिए लिस्टिंग की गई है, लेकिन इसकी बिक्री कब होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo Y55s 5G Camera & Battery

वीवो वाई55एस 5जी में 5000mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP और पोर्ट्रेट लेंस 2MP का है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now