Vivo T2 5G Launch Date Price in India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपनी टी-सीरीज का विस्तार करते हुए वीवो टी2 5जी को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि वीवो टी2 5जी स्मार्टफोन 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

ब्रांड फ्लिपकार्ट के माध्यम से स्मार्टफोन के डिजाइन को सक्रिय रूप से टीज कर रहा है। वहीं, अब इसके आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले वीवो टी2 5जी को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में आगामी डिवाइस पर स्नैपड्रैगन 695 SoC और 6GB रैम का सुझाव दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  OPPO A78 5G पर बंपर छूट, Flipkart से जल्द खरीदें

Vivo T2 5G Specifications (Leaked)

वीवो टी2 5जी के Android 13 पर चलने की उम्मीद है। इसमें 64-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट और 1300 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है।

वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ टीज़ किया गया है, जिसमें 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। ये फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर 6 अप्रैल को लिस्टिंग हुई थी, जिसमें वीवो टी2 5जी स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2240 के साथ दिखा गया। लिस्ट के मुताबिक फोन में 5.33GB रैम का सुझाव दिया गया है, जो 6GB तक ट्रांसलेट हो सकता है।

फोन में ओक्टा-कोर चिपसेट कोडनेम “होली” होगा। ये 2.21GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ दो CPU कोर और 1.80 GHz पर कैप्ड छह कोर दिखाता है। ये CPU स्पीड वीवो T2 5G पर स्नैपड्रैगन 695 SoC की उपस्थिति का सुझाव देते हैं।

Vivo T2 5G Launch Date Price (Expectations)

भारत में 11 अप्रैल को वीवो टी2 5जी लॉन्च होने वाला है। इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगा। Vivo T2x 5G भी साथ में डेब्यू करेगा। ये फ्लिपकार्ट, आधिकारिक वीवो वेबसाइट और देश भर के चुनिंदा खुदरा स्टोरों के माध्यम से बिक्री पर जाएगा। उम्मीद है कि फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  300 रुपये से कम में एयरटेल और जियो दोनों ऑफर करते हैं प्लान, जानें किसका सबसे बेहतर?
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)