Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp Delete Undo से वापस ला सकते हैं डिलीट मैसेज, जानिए तरीका

WhatsApp Delete Undo

WhatsApp Delete Undo: व्हाट्सएप का यूज पूरी दुनिया में किया जाता है। अपने यूजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर कई अपडेट्स जारी करती रहती है। ऐसे में यूजर्स के लिए एप को चलाना और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। यूजर्स की सुरक्षा के लिए भी एप पर कई प्राइवेसी फीचर्स आते रहते हैं। इनमें से एक मैसेज डिलीट करने का फीचर भी है, जो “डिलीट फॉर मी” और “डिलीट फॉर एवरीवन” ऑप्शन के साथ है।

हालांकि, दोनों ही ऑप्शन का अपना अलग-अलग रोल है। डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की मदद से सामने वाले को भेजा गया मैसेज भी डिलीट हो जाता है, जबकि डिलीट फॉर मी फीचर की मदद से मैसेज आपकी चैट से डिलीट हो जाता है लेकिन सामने वाले के पास रहता है।

इसे भी पढ़ें:  Apple iPhone Updates: इस कंपनी के HMO टेक्नोलॉजी के फॉलो करने से आईफोन में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

ऐसे में परेशानी तब बढ़ती है जब हम चैट से किसी मैसेज को डिलीट फॉर एवरीवन की जगह गलती से डिलीट फॉर मी कर देते हैं। हालांकि, अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाता है तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद ‘एक्सीडेंटल डिलीट’ फंक्शन या डिलीट फॉर मी अनडू का यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Twitter की तरह अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी खरीदना होगा ब्लू टिक! मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान

What is WhatsApp Accidental Delete Function?

व्हाट्सएप पर जल्द यूजर्स के लिए ‘एक्सीडेंटल डिलीट’ फंक्शन को लाया गया है। ऐसे में यूजर को डिलीट मैसेज वापस मिल सकेगा। अगर आप गलती से मैसेज को एवरीवन की जगह मी पर क्लिक करके डिलीट कर देते हैं तो आप मैसेज को फिर से वापस (WhatsApp Delete Messages Recover Process) पा सकेंगे।

हालांकि, मैसेज रिकवरी के लिए अनडू ऑप्शन का इस्तेमाल 5 सेकंड के अंदर करना होगा। अगर आप 5 सेकंड बाद इस ऑप्शन को चुनना चाहेंगे तो ऐसा नहीं हो पाएगा और आपका मैसेज हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

How to Use WhatsApp Delete Message Undo?

किसी ग्रुप या यूजर को मैसेज सेंड करें। मैसेज डिलीट करने के लिए डिलीट फॉर एवरीवन या डिलीट फॉर मी का ऑप्शन मिलेगा। इनमें से अगर आप डिलीट फॉर पर क्लिक करें तो आपको अनडू का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप मैसेज वापस ला सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आपके पास सिर्फ 5 सेकंड का समय होगा। अगर आपके पास डिलीट फॉर मी करने के बाद ऑनडो का ऑप्शन नहीं आ रहा है तो आपको अपना ऐप अपडेट करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Lava ने की Edtech platform Doubtnut के साथ साझेदारी, छात्रों को मिलेगा 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन!
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now