Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Whatsapp पर नोटिफिकेशन से ब्लॉक किए जा सकेंगे अनजाने नंबर

Whatspp News Feature

Whatsapp New Feature: व्हाट्सऐप अब हर किसी की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। अब ऐसा लगता है कि अगर व्हाट्सऐप नहीं होगा, तो कोई काम हो ही नहीं सकेगा। इसलिए व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कोई ना कोई नया फीचर लाता ही रहता है। किसी भी ऐप में अगर बदलाव होता है, तो इस वजह से हमारा उस ऐप को यूज करने का तरीका और अनुभव भी बदलता है।

बता दें कि व्हाट्सऐप बहुत जल्द एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिससे इस प्लेटफार्म पर अनजाने नंबर से आने वाले मैसेज पर लगाम लग सकेगा. इतना ही नहीं अगर किसी भी अनजाने नंबर से मैसेज आएगा, तो यूजर बड़ी-ही आसानी से इस नए फीचर की मदद से उस अनजाने नंबर को ब्लॉक कर पाएगा.

और पढ़िए –

व्हाट्सऐप की पैरेंट मेटा कंपनी एक ब्लॉक शॉर्टकट पर काम कर रही है, जिससे यूजर को चैट नोटिफिकेशन मिलेगा और इसकी मदद से यूजर को किसी भी अनजाने नंबर को ब्लॉक करने का विकल्प मिल जाएगा और वह उस नंबर को ब्लॉक कर सकता है।

अनजाने नंबर से अब कोई नहीं कर पाएगा परेशान

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कोई ना कोई नया फीचर लेकर आता ही रहता है। व्हाट्सऐप के फीचर्स और अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप एक खास शार्टकट ऑप्शन पर काम कर रहा है, जिससे इस फीचर के जरिए चैट नोटिफिकेशन से ही दूसरे यूजर को सीधे ब्लॉक कर सकते है।

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप यूजर को यह ऑप्शन तभी दिखेगा, जब कोई भी किसी अनजाने नंबर से मैसेज करेगा। इसके साथ ही इस फीचर में कुछ लिमिटेशन भी रहेगी। अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई भी यूजर अपने किसी भी करीबी को मैसेज या उसका रिप्लाई करता है, तो वह उस टाइम गलती से उन्हें ब्लॉक कर देता है। इस नए फीचर में कुछ सीमाएं भी हो सकती हैं और इस नए फीचर के जरिए व्हाट्सऐप को अपकमिंग अपडेट में मिलने की उम्मीद है।

और पढ़िए –

बिना चैटबॉक्स खोले मिलेगा ये ऑप्शन

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अनजाने नंबरो से आने वाले मैसेज से निजात दिलाने की तैयारी कर रहा है। इस नए फीचर से अविश्वसनीय कॉन्टैक्ट पर नकेल कसी जा सकेगी।

बता दें कि हर अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा एक और ब्लॉक शॉर्टकट फीचर पर काम कर रही है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर मैसेज को ओपन किए बिना ही चैट लिस्ट से यूजर को मैसेज को रोकने का ऑप्शन देगा।

बता दें कि WaBetaInfo ने कैप्शन फीचर पर काम करने की जानकारी दी थी। साथ ही कीप मैसेज फीचर के बारे में भी जानकारी दी थी। इसके साथ ही व्हाट्सऐप अपने डिसअपीयरिंग फीचर को भी विस्तार देने की तैयारी में है.

दरअसल डिसअपीयरिंग की मदद से यूजर किसी भी चैट को निश्चित समय के लिए ही भेज पाता था, लेकिन मेटा की ओर से यूजर को कीप मैसेज का विकल्प दिए जाने से डिसअपीयरिंग फीचर के तहत बातचीत के दौरान शेयर किए मैसेज को सेव करने और उसे रखने का विकल्प मिलने की उम्मीद है.

और पढ़िए –

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now