Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ZOOOK Explode 104 लॉन्च, साउंड ऐसा कि किसी भी पार्टी में मचा देगा धमाल!

ZOOOK Explode 104 Speaker

ZOOOK Explode 104 Speaker Launched: टॉप इन-क्लास टेक्नॉलॉजी के साथ स्टाइलिश प्रॉडक्ट्स फ्रेंच लाइफस्टाइल ब्रांड जूक ने अपने लेटेस्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। जूक एक्सप्लोड 104- ब्लूटूथ 4.1 मल्टी-मीडिया स्पीकर के साथ मूवी थिएटर का अनुभव लेकर आया है। इसके बेहतरीन स्पीकर्स शानदार साउंड क्वालिटी के साथ हैं। आइए इसकी कीमत, उपलब्ध और खासियत जानते हैं।

ZOOOK Explode 104- Bluetooth 4.1 Multi-Media Speaker

जूक के कंट्री हेड-इंडिया, अचिन गुप्ता ने लॉन्च के अवसर पर कहा कि “ओटीटी के अधिक प्रमुखता प्राप्त करने के साथ, उपभोक्ता अपने घरों में मूवी थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। 4.1 होम थिएटर सराउंड साउंड सिस्टम, 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ आता है जो हमें इस एहसास के करीब ला सकता है। विशाल ध्वनि अनुभव कमरे के सभी कोनों को कवर करता है। यह पार्टियों के साथ-साथ उन शांत रातों के लिए भी बहुत अच्छा है जब आप केवल कुर्सी पर लेटना चाहते हैं और पुरानी धुनें सुनना चाहते हैं। एक्सप्लोड 104 सभी मानकों पर खरा उतरता है और अगर आप पहली बार खरीदारी कर रहे हैं या अपने पुराने को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह बजट के अनुकूल विकल्प है।”

ZOOOK Explode 104 Speaker Launch Price and Availability 

जूक ने एक्सप्लोड 104- 65 वाट-संचालित 4.1 ब्लूटूथ मल्टीमीडिया स्पीकर सिस्टम लॉन्च किया है। ये एक शक्तिशाली सबवूफर और स्पीकर के साथ है जो मूवी थिएटर ऑडियो क्वालिटी का अनुभव देता है। इसकी कीमत सिर्फ 4999 रुपये है। जूक एक्सप्लोड 104 को प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किया गया है।

ZOOOK Explode 104 Speaker Specifications

जूक ने एक्सप्लोड 104 को डेस्कटॉप या लैपटॉप से कनेक्ट करके भी यूज किया जा सकता है। ये यूजर को बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसकी कई गुना बेहतर साउंड क्वालिटी से गेमिंग, फिल्म देखने और संगीत को बेहतरीन अनुभव मिलता है।

बात करें अन्य फीचर्स की तो इसमें वॉल्यूम के लिए डिजिटल कंट्रोल समेत कार्यात्मक रिमोट दिया गया है। इसमें भव्य एलईडी डिस्प्ले समेत अलग-अलग कंट्रोल्स और वॉल्यूम लेवल मिलते हैं। ये ब्लूटूथ से कनेक्ट हो सकता है। 10 मीटर की सीमा के अंदर इसका ब्लूटूथ 5.0 काम करता है। इसमें 65 वाट की आउटपुट पावर है जो किसी भी पार्टी में धमाल मचा सकती है।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now