साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

गंभीर आरोपों में जांच का सामना कर रहे हमीरपुर के एएसपी विजय कुमार से सुपरवाइजरी ड्यूटी छीनी

गंभीर आरोपों में जांच का सामना कर रहे हमीरपुर के एएसपी विजय कुमार से सुपरवाइजरी ड्यूटी छीनी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर।
हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी से सुपरवाइजरी ड्यूटी छीन कर एसपी आकृति शर्मा को दे दी गई हैं , विजय कुमार दो गंभीर आरोपों में जांच का सामना कर रहे हैं । शुक्रवार देर शाम को डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने इस बारे आधिकारिक आदेश पारित किए हैं ।
IMG 20210911 100937
आदेशों के मुताबिक विजय कुमार सकलानी , अतिरिक्त एसपी हमीरपुर का व्यावसायिक आचरण जिला पुलिस के समग्र कामकाज के लिए प्रतिकूल है । इसके अलावा वह दो गंभीर मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं ।

एक मामले की जांच एसपी हिमांशु मिश्रा व अन्य मामले में आईजीपी मधुसूदन द्वारा जांच की जा रही है । डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू के अनुसार हमीरपुर जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षी कर्तव्यों का पालन तत्काल प्रभाव से एसपी हमीरपुर द्वारा अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा किया जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now