Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur Brother Hotel Raid: शिमला-मटौर हाईवे पर ‘ब्रदर होटल’ में चल रहा था किसी की बहनों का सौदा, पुलिस छापे में तीन महिलाएं रेस्क्यू

Hamirpur Police Bust Sex Racket: हमीरपुर पुलिस ने शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर स्थित ब्रदर होटल में दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। मौके से पंजाब की तीन महिलाओं को छुड़ाया गया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
Hamirpur Brother Hotel Raid: शिमला-मटौर हाईवे के 'ब्रदर होटल' में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस छापे में तीन महिलाएं रेस्क्यू

Hamirpur Brother Hotel Raid हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर स्थित ‘ब्रदर होटल’ (Brother Hotel Hamirpur) में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना की टीम ने टियाले दा घट्ट इलाके में स्थित इस होटल पर गुप्त सूचना के आधार पर अचानक दबिश दी, जहां से पंजाब की तीन महिलाओं को छुड़ाया गया।

बता दें कि पुलिस को लंबे समय से इस होटल की महिलाओं के देह व्यापार से जुडी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं और स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर काफी चर्चा थी। पुरानी शिकायतों के चलते पुलिस इस लोकेशन पर कड़ी नजर रख रही थी और पुख्ता सबूत जुटते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  बाल आश्रम सुजानपुर से तीन लड़के खिड़की की जाली को तोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से 29 वर्षीय राजविंद्र कौर और 24 वर्षीय राजविंद्र उर्फ स्वीटी, जो पंजाब के तरणतारन की रहने वाली हैं, और अमृतसर की 30 वर्षीय मनप्रीत को बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में इन महिलाओं के अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के संकेत मिले, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया।

कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस ने पहले तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाया और फिर हमीरपुर के एसडीएम के सामने उनके बयान दर्ज कराए गए। फिलहाल इन महिलाओं को सुरक्षा और उचित काउंसलिंग के लिए हमीरपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur Illicit Liquor: प्रतापनगर में किराने की दुकान से 170 पेटी शराब बरामद, ऊना निवासी आरोपी फरार

होटल के भीतर चल रहे इस अवैध नेटवर्क को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले में होटल चलाने वाले दो भाइयों, पृथी चंद और कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि इस होटल का इस्तेमाल काफी समय से इन गैरकानूनी कामों के लिए किया जा रहा था।

हमीरपुर पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे इस रैकेट की पूरी कड़ी खंगाल रहे हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके। इलाके में इस तरह के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: हमीरपुर में मस्जिद विवाद पर प्रदर्शन के दौरान शख्स की ऐसे गई जान..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now