साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बाल आश्रम सुजानपुर से तीन लड़के खिड़की की जाली को तोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बाल आश्रम सुजानपुर से तीन लड़के खिड़की की जाली को तोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के सुजानपुर बाल आश्रम से 3 लड़कों के फरार होने का मामला सामने आया है| बताया जा रहा है कि ये तीनों कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं| जैसे ही इस बात की जानकारी आश्रम प्रबंधन को पता चली, उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत सुजानपुर थाना पुलिस को दी| जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है| घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है|

जानकारी के अनुसार बाल आश्रम से फरार तीनों लड़कों की उम्र करीब सोलह वर्ष बताई जा रही है| इनकी पहचान विक्रांत, निवासी जिला ऊना, शिवा निवासी उत्तराखंड और विशाल निवासी काठमांडू के तौर पर हुई है| इन लड़कों के पास मोबाइल फोन भी नहीं है, जिस वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ रही है|

पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से लड़कों को तलाश करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है| सुजानपुर थाना प्रभारी सतपाल ने मामले की पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है|

Join WhatsApp

Join Now