साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शातिरों ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, कर रहे पैसे की मांग

मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री कांड पर विधायक राजेन्द्र राणा ने फिर सरकार को घेरा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम से किसी शातिर ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। आरोपी फर्जी अकाउंट के जरिये मैसेंजर से लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। शातिर अलग-अलग लोगों को भेेजे मैसेज में गूगल पे के माध्यम से पैसों की मांग की है। विधायक को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा है।

इस बारे में विधायक राजेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि किसी अज्ञात ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। आरोपी फर्जी अकाउंट के जरिये पैसों की मांग कर रहा है। इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई है। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर कोई भी व्यक्ति पैसे ट्रांसफर न करे।

Join WhatsApp

Join Now