साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर: विदेश भेजने के नाम पर 13.78 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

fraud, Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर |
हमीरपुर जिला के बड़सर पुलिस स्टेशन में विदेश भेजने के नाम पर 13.78 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने रिश्तेदार पर ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि रिश्तेदार ने कनाडा भिजवाने का आश्वासन देकर उससे ठगी की है।

गांव लाहड़ी तरखाना डाकघर सोहारी, तहसील ढटवाल, हमीरपुर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस की दी शिकायत में कहा है कि 12 फरवरी 2020 को जीजा घर पर आया था। वह कनाडा में काम करता है। उसने पीड़ित को कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जीजा ने उसे खरड़ मोहाली (पंजाब) बुलाकर काग़जात ले लिए। कहा कि काम के पैसे वह घर आकर लेंगे।

उसके बाद जीजा व उसके रिश्तेदार की बहन और एक अन्य औरत घर आए। शिकायतकर्ता के पिता ने बैंक से 8 लाख रुपए निकालकर उन्हें दिए। उसके बाद आरोपी दस्तावेज पूरे कराने को बार-बार पैसे देने की डिमांड करने लगे। उनके कहने पर वह पैसे उनके खाता में भेजता रहा। कुल 16 लाख 78 हजार रुपए उन्हें दे दिए। मगर, ढाई साल बीतने के बाद भी उन्होंने विदेश भेजने का काम नहीं कराया।

जिसके बाद पीड़ित ने फोन कर रकम वापस करने को कहा। आरोपियों ने 3 लाख रुपए वापस कर दिए। दो चेक 3.27 लाख और 2.50 लाख के दिए। वह दोनों ही बाउंस हो गए। इस तरह उक्त लोगों ने शिकायतकर्ता के 13.78 लाख रुपए ठग लिए। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now