Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आबकारी व टैक्स विभाग ने हमीरपुर में दो सगे भाइयों से 1.10 करोड़ का सोना किया बरामद,लगाया जुर्माना

Global Tariff Tensions: देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी,जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के आबकारी एवं कराधान विभाग ने अमृतसर के रहने वाले 2 सगे भाइयो से बिना बिल का 1.10 करोड़ का सोना बरामद किया है। विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते बिना बिल पकड़े गए इस सोने की एवज में संबंधित व्यक्ति को छह लाख 50 हजार का जुर्माना डाला गया। व्यक्ति ने मौके पर ही जुर्माना राशि का भुगतान कर लिया है।

विभाग को गुप्त सूचना के आधार पर इस बात की जानकारी लगी कि बाहरी राज्य का व्यक्ति अपने बैग में सोना लेकर घूम रहा है। जानकारी मिलते ही राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने हमीरपुर शहर में दबिश देकर अमृतसर के इस व्यक्ति को दबोच लिया। निरीक्षण के दौरान बैग में दो किलोग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत एक करोड़ दस लाख रुपए है।

राज्यकर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के उप-आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि हमीरपुर शहर में अमृतसर के व्यक्ति से बिना बिल के दो किलोग्राम सोना पकड़ा गया है। संबंधित व्यक्ति इसके कागजात नहीं दिखा पाया। इसकी एवज में 650000 जुर्माना वसूल किया है। पूछताछ के दौरान उसने कई कारोबारियों के नाम का खुलासा किया है, जो कि इस तरह का सामान खरीदते हैं।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now