Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ा हादसा! सुजानपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी; 18 लोग हुए घायल

बड़ा हादसा, सुजानपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी; 18 लोग हुए घायल

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के सुजानपुर में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। जहाँ श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी खाई में पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए करीब 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर किया गया है और अन्य 8 लोगों को सुजानपुर अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सुजानपुर की खेरी पंचायत में स्थानीय लोग पंचायत निवासी कल्याण चंद्र पुत्र जगत राम के घर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई चढ़ते हुए पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह साथ लगते मोड़ पर लुढ़क गई। इस दौरान वाहन में सवार करीब डेढ़ दर्जन लोगों को इस दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। कुछ ने मौके पर दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सका।

इसे भी पढ़ें:  'वन रैंक वन पेंशन' की पेंशन विसंगतियों के मुद्दे पर हमीरपुर में पूर्व सैनिकों का हल्ला बोल

हादसे में घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार करके गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर किया गया है। जबकि मामूली घायल लोगों का सिविल हस्पताल में ही उपचार करवा कर घरों को भेज दिया गया है। घायलों में सविता कुमारी, अनुभव, माया देवी, अनीता, अमर कुमार, रवि कुमार, प्रिंजल, रीना देवी, गोरी, रीता देवी, वीणा देवी, अनु बाला ,आदित्य कुमार, अरनिया आदि शामिल है।

राजस्व एवं तहसीलदार अशोक पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं, उपमंडल अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए करीब 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेफर किया गया है और अन्य 8 लोगों को सुजानपुर अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: रास्ते के लिए युवक पर तेजधार हथियार से हमला
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now