Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भोरंज मे भाजपा की जन विरोधी नीतिओं के खिलाफ निकाली रोष रैली

भोरंज मे भाजपा की जन विरोधी नीतिओं के खिलाफ निकाली रोष रैली

असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजीव राणा ने बताया कि आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मिलकर प्रदेश की जनविरोधी नीतियों व पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के खिलाफ रोष रैली निकाली जिसमें जनता को जय राम सरकार द्वारा प्रदेश की युवा विरोधी,जनविरोधी,तानाशाही और भ्रष्टाचार के बारे में अवगत करवाया उन्होंने बताया प्रदेश की जय राम सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है, और प्रदेश को लूटने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की अब तक की सरकारों में सबसे निक्क्मी सरकार है जय राम की सरकार,उन्होंने आज तक कोई ऐसी भर्ती नहीं हुई जो कोर्ट में न गई हो आखिर क्यों सरकार आम जनता का खून चूसने पर उतारू है ।

आज परदेश में लाखों की संख्या में बेरोजगार युवा घूम रहे हैं और वर्तमान सरकार इसके प्रति नीति न बनाकर धांधली करने की और अग्रसर है अभी हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हुई इससे पहले जब 2020 में पुलिस भर्ती हुई थी तब भी धांधली के आरोप लगे थे जेबीटी भर्ती कोर्ट में है JOI IT भर्ती भी शक के घेरे में है उपर से धर्मशाला विधानसभा भवन के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगा दिए जाते हैं आखिर इस प्रदेश में सरकार नाम की चीज है भी या नहीं ।

राजीव राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए हर कार्य में भ्रष्टाचार है और स्वयं सरकार ने स्वीकार किया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली हुई है इसलिए नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार के मुखिया जय राम को इस्तीफा दे देना चाहिए ।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now