Prajasatta Side Scroll Menu

बीजेपी अब चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति को भी मदद के लिए बुला ले तो भी सत्ता में नहीं लौट पाएगी :- अग्निहोत्री

बीजेपी अब चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति को भी मदद के लिए बुला ले तो भी सत्ता में नहीं लौट पाएगी :- अग्निहोत्री

-जनता को हद तक तंग करने वाली बीजेपी का अब सत्ता में आना असंभव : मुकेश अग्निहोत्री
हमीरपुर|
सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस में कार्यकर्ता सम्मेलन की खूब धूम रही। यह सम्मेलन सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित करवाया गया था। सम्मेलन की सबसे बड़ी बात यह रही कि हजारों की तादाद में उमड़े कार्यकर्ताओं के हुजूम ने कांग्रेसी दिग्गज नेताओं को गदगद कर दिया। तमाम नेताओं व वक्ताओं ने कंठमुक्त स्वर में राणा की तारीफों के पुल बांधे। जबकि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल व कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा के निशाने पर बीजेपी सरकार की नाकामियां रहीं।

सुजानुपर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी की कारगुजारी से इस कद्र तंग व आक्रोशित है कि अब बीजेपी अमेरिकी राष्ट्रपति को भी बुला ले तो भी सत्ता में लौटना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सत्ता आते ही बेरोजगारों के लिए पक्की नौकरी का इंतजाम करेगी। अगले 5 साल कांग्रेस के इसी बात पर लगेंगे कि जिन को नौकरी मिलेगी उन्हें यह विश्वास करवाएंगे कि उनकी नौकरी सही है। महंगाई पर कांग्रेस पहले दिन से ही राशन वितरण प्रणाली में संशोधन करके हर घर तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में इस प्रदेश पर बिना किसी विकास के 85 हजार करोड़ का कर्जा लादा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  एचडीपी और एचपी शिवा परियोजना से बदलेंगे किसानों-बागवानों की तकदीर

उन्होंने आउटसोर्स भर्तियों पर कांग्रेस का विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि आउटसोर्स भर्तियां अपने आप में ही घोटाला है। कांग्रेस की सरकार आते ही आउटसोर्स भर्तियों से मिडल मैन की प्रथा खत्म की जाएगी और आउटसोर्स भर्तियों के लिए एक नियम और नीति बनेगी क्योंकि बीजेपी की तरह आउटसोर्स में भर्ती होने वालों को सारी उम्र बंधुआ मजदूर बनाकर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने बीजेपी पर सीधा आरोप जड़ते हुए कहा कि बीजेपी के राज में भर्तियों में भारी घोटाले हुए हैं। भर्ती का पर्चा लीक नहीं बल्कि नीलाम किया गया है और इसके कांगे्रस के पास पूरे सबूत हैं। उन्होंने बीजेपी से पूछा है कि जब पुलिस भर्ती कांड में सीबीआई की इन्कवायरी मार्क हुई है तो वह कौन से कारण हैं कि सीबीआई हिमाचल पहुंची ही नहीं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी चोरी करते हुए सीसीटीवी में हुए कैद

अग्निहोत्री ने कहा कि गिरफ्तारी पेपर बेचने वालों की होनी चाहिए थी लेकिन बीजेपी ने गिरफ्तारी पेपर खरीदने वालों की की है। उन्होंने कहा कि पेपर बेचने वाले हिमाचल प्रदेश सचिवालय या पुलिस मुख्यालय में बैठे हैं लेकिन बीजेपी सरकार पर्चा खरीदने वालों को हिरासत में ले रही है। उन्होंने सुजानपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुजानपुर की जनता ने विगत विधानसभा चुनावों में जलवा कर दिखाया है और जलवे की उस भावना को कांग्रेस नमन करती है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में विकास का बड़ा खाका तैयार किया है। राणा को दो मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला है। सुुजानपुर की जनता के प्यार और विश्वास ने राजेंद्र राणा को हिमाचल की राजनीति का स्थापित चेहरा बनाया है जिसके लिए सुजानपुर की जनता बधाई की पात्र है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में जयमाला के बाद दुल्हन के घर से लौट गया दुल्हा, नही हुई शादी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now