Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ड्राइंग मास्टर का पेपर खरीद कर टॉपर बनी आरोपी सुनीता देवी की जमानत याचिका खारिज

HP News: Himachal Bhawan Delhi:, Himachal News, CPS Appointment Case, Himachal HIGH COURT, Himachal High Court Himachal High Court Decision Shimla News: HP High Court Himachal News Himachal Pradesh High Court

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ड्राइंग मास्टर पेपर लीक मामले में आरोपी सुनीता देवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने मामले की अभी तक की जांच से जुड़े रिकॉर्ड को देखने पर कहा कि पूरे पेपर लीक मामले का खुलासा करने के लिए सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि जांच अभी फर्स्ट स्टेज में है।

कोर्ट ने कहा कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस तरह के अपराधों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। इसलिए पूरे मामले की तह तक जाने के लिए प्रार्थी को हिरासत में रखकर पूछताछ जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी की विदाई का आ गया है वक्त, सरकार गिन रही है अंतिम सांसे : राणा

मामले के अनुसार हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 ड्राइंग मास्टर की परीक्षा पास करने वाली सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रार्थी के खिलाफ पुलिस थाना विजिलेंस हमीरपुर में IPC की धारा 420,467 और 468 एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 3 के तहत FIR दर्ज की गई है।

Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now