Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर; घर में लगी आग, सो रहा व्यक्ति जिंदा जला

Ahs

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल अंतर्गत कांगू क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा पेश आया जहाँ एक मकान में आग लगने से भीतर सो रहे एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गई है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (57) पुत्र महंत राम के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक अशोक कुमार शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और इसी साल उनकी सेवानिवृत्ति थी।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निकांड की यह घटना करीब चार बजे कारगु चलयाली गांव में पेश आई। बुधवार रात्रि अशोक कुमार अपने पुराने मकान में सोया था, जबकि उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य बगल वाले नए मकान में सो रहे थे। आज तड़के पुराने मका न में अचानक आग लग गई। नए मकान में सो रहे सदस्यों को जब इसका पता चला तब आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था।

आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। लोग भी पुराने घर में लगी आग पर काबू पाने में जुट गए लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान वहां सो रहा अशोक कुमार आग की लपटों में घिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। इस अग्निकांड में अशोक कुमार की दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने न्हों कहा कि प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हज़ार रुपये जारी किए गए हैं। वहीँ मामले की पुष्टि करते हुए नादौन के थाना प्रभारी योगराज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now