Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर के प्रतापनगर में बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने का किया प्रयास

हमीरपुर के प्रतापनगर में बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने का किया प्रयास

हमीरपुर|
हमीरपुर में जिला मुख्यालय के प्रतापनगर में बुधवार शाम 8 बजे के करीब चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति प्रतापनगर में शाम के वक्त टहल रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने एक बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन को झपटने का प्रयास किया।

हालांकि चेन स्नैचिंग की इस वारदात में चेन टूट गई और हड़बड़ाहट में बाइक सवार युवक भी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई। महिला के गले पर भी इस घटना में हल्की चोट लगी है। सदर थाना पुलिस हमीरपुर को घटना के बारे में सूचित किया गया है।

महिला उर्मिला गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति मुरारी लाल गुप्ता के साथ प्रताप नगर में घर से कुछ दूरी पर सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनसे किसी व्यक्ति का नाम लेकर पता पूछा। जब महिला इंकार करते हुए आगे बढ़ी तो एक बार फिर युवक ने पता पूछने के बहाने महिला के गले पर झपटा मारा और चेन को स्नैच करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक घबरा कर भाग गया।महिला की सोने की चेन टूट कर कपड़ों पर फंस गई।

महिला ने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट लगाया था, जिस वजह से वह उसे पहचान भी नहीं पाई, लेकिन युवक स्थानीय भाषा में ही बात कर रहा था, जिससे यह लग रहा था कि युवक लोकल ही है। थाना प्रभारी सदर थाना हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि वारदात की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now