Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार

Published on: 16 August 2022
हमीरपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार

हमीरपुर|
हमीरपुर जिले के नादौन में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप है कि उसने दुकान में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ की घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो नादौन बाजार में काफी भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग आरोपी को दौड़ाते हुए नादौन के इंद्रपाल चौक तक ले गए और आरोपी जान बचाने के लिए दुकान के भीतर घुस गया। लोगों की भीड़ व्यक्ति को दुकान से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी रही। तभी किसी ने पुलिस थाना नादौन को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी और डीएसपी शेर सिंह खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है और एक भाजपा के बड़े नेता से उसके अच्छे संबंध हैं। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता के महिला से छेड़छाड़ करने की बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चली तो माहौल काफी गर्मा गया.। बाजार में ही काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। बाद में पुलिस गाड़ी में आरोपी को थाने ले गई।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि नादौन में महिला से छेड़छाड़ मामले में व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने धारा 354, 504, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने भीड़ को आश्वासन दिया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके बाद भीड़ शांत हुई।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now