Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,बस स्टेंड पर शख्स की हुई पिटाई, वीडियो वायरल

हमीरपुर: नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,बस स्टेंड पर शख्स की हुई पिटाई, वीडियो वायरल

हमीरपुर बस स्टेंड पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पिटाई की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस तक वीडियो पहुंचा है। हालांकि, शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस फिर भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना हमीरपुर के तहत बस स्टैंड हमीरपुर का यह मामला है।

जानकारी के अनुसार, नादौन से हमीरपुर के लिए निजी बस में छात्राएं सवार थे। निजी बस कंडक्टर ने बताया कि यह छात्राएं इसी बस में हमीरपुर रोजाना आती हैं। बुधवार के दिन जब छात्राएं निजी बस में सफर कर रही थी तो बस में बैठे अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने इन छात्रों के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्राएं सीट छोड़कर खड़ी हो गई। जब कंडक्टर ने पूछा तो छात्राओं ने बताया कि उनके साथ शख्स छेड़छाड़ कर रहा है। इसके बाद बस कंडक्टर ने बस स्टैंड हमीरपुर पर पहुंचने के बाद व्यक्ति की पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है। व्यक्ति पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्राएं हमीरपुर के एक कोचिंग संस्थान की स्टूडेंट हैं।मामले में अभी तक पुलिस ने कोई के साथ दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now