Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: नशा तस्कर के घर के पीछे क्यारियों में लगे अफीम के 350 पौधे, 625 डोडे और सवा लाख ड्रग मनी बरामद

शिलाई में SIU ने दुकान में पकड़ा 5 किलो चूरा पोस्त

हमीरपुर|
जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के बुढाणा गाँव में पुलिस ने नशा तस्कर के घर पर छापा मार कर अफीम के पौधे, डोडे और ड्रग मनी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस आरोप में संजीव कुमार जहाजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अफीम के पौधों को भी नष्ट कर दिया।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बुढाणा गांव के संजीव कुमार के घर छापामारी की। इस दौरान अफीम के करीब 350 पौधे क्यारियों में लगे मिले। छापामारी के दौरान पुलिस ने उसके मकान के आगे और पीछे बनी क्यारियों में अफीम के करीब 350 पौधे लगे देखे। इसके अलावा जब घर की तलाशी ली गई तो अफीम के 625 डोडे भी पकड़े। इसके अलावा आरोपी के घर से 1 लाख 23 हजार रुपए नकद कैश भी बरामद किया।

इसे भी पढ़ें:  एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट लेकर आएं अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने बुढाणा गांव के संजीव कुमार के घर छापामारी की। इस दौरान अफीम के करीब 350 पौधे क्यारियों में लगे मिले। मकान की तलाशी ली तो उसके घर से 625 डोडे अफीम के तथा 1 लाख 23 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now