Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur Judge Cyber Fraud: हमीरपुर में जज से 6 लाख की ठगी, सोशल मीडिया पर ‘पैसे डबल’ करने का झांसा देकर फंसाया

Online Investment Scam: हमीरपुर में सोशल मीडिया पर दिखे आकर्षक विज्ञापन में राशि दोगुनी करने का वादा किया गया था, इस विज्ञापन को देख कर एक न्यायाधीश 6 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया।
Hamirpur Judge Cyber Fraud: हमीरपुर में जज से 6 लाख की ठगी, सोशल मीडिया पर 'पैसे डबल' करने का झांसा देकर फंसाया

Hamirpur Judge Cyber Fraud: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक न्यायाधीश के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक शिकायत के अनुसार, न्यायाधीश ने सोशल मीडिया पर एक आकर्षक निवेश योजना का विज्ञापन देखा। उसमें निवेश की गई राशि को बहुत कम समय में लगभग दोगुना करने और भारी मुनाफा देने का वादा किया गया था। न्यायाधीश इस योजना से आकर्षित हुए और विज्ञापन में दिखाए गए नंबर पर रुचि जताई।

इसे भी पढ़ें:  कोविड वैक्सीनेशन में प्रदेश में प्रथम पायदान पर हमीरपुर जिला

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद ठगों ने खुद को किसी बड़ी और प्रतिष्ठित निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताकर न्यायाधीश से संपर्क किया। उन्होंने बातचीत के जरिए विश्वास बनाया और न्यायाधीश को कई किस्तों में कुल 6 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। न्यायाधीश ने भरोसे में आकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

जब न्यायाधीश ने निवेश की राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने पूरी तरह जवाब देना बंद कर दिया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसी के बाद न्यायाधीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम से हमीरपुर को मिलेगी नई पहचान

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसी धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसे लगाने से पहले पूरी जांच और सत्यापन जरूर करना चाहिए। बिना पुख्ता जानकारी के किसी अनजान व्यक्ति या प्लेटफॉर्म पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now