Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: कबाड़ की दुकान से लाखों की चोरी, दो शातिर गिरफ्तार; 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद

Hamirpur Crime News: हमीरपुर के पक्का भरो में कबाड़ की दुकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के एल्यूमिनियम और तांबे की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद हुआ है,
Kangra News Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला स्थित सदर थाना के पक्का भरो क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान से लाखों रुपये के धातु और अन्य सामान की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद किया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी का सामान एक अन्य कबाड़ की दुकान में महज छह हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हमीरपुर निवासी सूरज और राजीव के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी सूरज खुद कबाड़ के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  HP News: रिसर्च ऑफिसर के रूप में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए ललित कुमार बने प्रेरणा का स्रोत

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों ही आरोपी पुराने शातिर हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सूरज पर चोरी और चिट्टा (हेरोइन) तस्करी से जुड़े करीब सात मामले दर्ज हैं। वहीं, राजीव पर भी चोरी और मारपीट के करीब तीन मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी किए गए बाकी सामान—विशेषकर तांबे और पीतल की भी बरामदगी की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश की सुक्खू सरकार ने किया मजदूर, आश्रितों के हित में फैसला :-राणा

बारिश से टूटी दीवार बनी चोरी का जरिया
मामले के शिकायतकर्ता मोहम्मद आजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने तांबा और एल्यूमिनियम समेत काफी सामान एक स्थान पर स्टोर करके रखा हुआ था। जिस मकान में तांबा रखा गया था, उसकी एक दीवार हाल ही में हुई बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी टूटी हुई दीवार के रास्ते अंदर दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी हुए कुल सामान की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये है। चोरी की इस घटना की जानकारी रविवार सुबह लगी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और महज कुछ ही समय में दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई HRTC की बस,परिचालक घायल
Hamirpur CrimeHamirpur PoliceHimachal Crime NewsHimachal NewsScrap Theft Hamirpur

Join WhatsApp

Join Now