Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पर्यटन विभाग के कैलेंडर पर बिखरी नादौन की राफ्टिंग साइट की चमक

हिमाचल पर्यटन विभाग के कैलेंडर पर बिखरी नादौन की राफ्टिंग साइट की चमक

हमीरपुर।
ब्यास नदी के किनारे बसे हमीरपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे नादौन को पर्यटन एवं साहसिक खेलों की दृष्टि से विकसित करने के लिए उपायुक्त देबश्वेता बनिक द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उपायुक्त के इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस वर्ष के अपने खूबसूरत टेबल कैलेंडर में नादौन की राफ्टिंग साइट को भी अहम स्थान दिया है।

पर्यटन विभाग द्वारा ‘हैवनली हिमाचल’ के नाम से रिलीज किए गए टेबल कैलेंडर में नादौन में ब्यास नदी के पुल और इसके नीचे गुजर रहे राफ्टरों का बेहद खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया गया है। इस कैलेंडर के माध्यम से नादौन का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा यहां पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, नादौन के ऐतिहासिक एवं व्यापारिक महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां साहसिक खेलों की अपार संभावनाओं को देखते हुए उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने पिछले वर्ष पर्यटन विभाग के सहयोग से एक विशेष पहल की थी तथा यहां रिवर राफ्टिंग साइट विकसित की थी। इसके बाद नादौन के पत्तन से देहरा तक लगभग 12 किलोमीटर के रिवर राफ्टिंग रूट को पर्यटन विभाग ने अधिसूचित कर दिया तथा यहां पहली बार 4 से 8 अक्तूबर तक आल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का आयोजन किया गया। मैराथन सीरीज के सफल आयोजन के बाद नादौन की रिवर राफ्टिंग साइट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साइट के रूप में पहचान मिलने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार रिवर राफ्टिंग के लिए यह रूट बहुत ही अनुकूल है और यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साइट के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि आने वाले समय में यहां विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा तथा नादौन के प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक खेलों की संभावनाओं के साथ-साथ यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी पर्यटन मानचित्र पर उभारने के प्रयास किए जाएंगे।
-0-

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updateHamirpur HP newshamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now