Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लेह में ड्यूटी के दौरान बड़सर के जवान की मौत,राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

लेह में ड्यूटी के दौरान बड़सर के जवान की मौत,राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल की झझयानी पंचायत के भारतीय सेना में जवान राकेश कुमार (38) की ड्यूटी के दौरान लेह में मौत हो गई। बुधवार को जवान का शव पैतृक गांव पहुंचेगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। उनकी पार्थिव देह हवाई जहाज के माध्यम से लेह लदाख से मंगलवार शाम चंडीगढ़ पहुंच गई।

बता दें कि झझयानी पंचायत के 38 साल के जवान राकेश कुमार पंजाब रेजीमेंट में थे और वह लेह -लद्दाख में तैनात थे। वहां पर उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। बुधवार को पार्थिव देह उनके गांव पहुंचेगी। उसके बाद उनका पैतृक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बड़सर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार जोंकि पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे। बुधवार को उनकी पार्थिव देह उनके घर पहुंचेगी। उनका श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now