Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: सर्वर की समस्या के कारण छूटे लोग जुलाई माह ले सकते हैं राशन

Hamirpur News

Hamirpur News: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उचित मूल्य की दुकानों में राशन से वंचित लोग अब जुलाई महीने के कोटे का राशन इस महीने ले सकते हैं।

जिला नियंत्रक ने बताया कि जुलाई महीने के अंतिम 4 दिनों के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण जिला हमीरपुर के कई उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन नहीं मिल पाया था। अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन से छूटे उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए विभाग ने इनका जुलाई महीने का कोटा बहाल कर दिया है।

सभी उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए जिला नियंत्रक ने कहा कि वे हर माह की शुरुआत में ही अपनी उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर लें, ताकि माह के अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण राशन लेने मंे समस्या न आए तथा उचित मूल्य की दुकानों पर भीड़ न हो और राशन वितरण सुविधाजनक ढंग से संभव हो सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now