Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए वन मित्रों से किया संवाद

Published on: 2 June 2025
Himachal: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए वन मित्रों से किया संवाद

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त वन मित्रों की पासिंग परेड का निरीक्षण किया और उनके साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि वन मित्रों की मेरिट आधारित भर्ती से वन संरक्षण को बल मिलेगा, जिसमें महिलाएं अग्रणी हैं। उन्होंने पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण और लाहौल-स्पीति में महिला प्रशासनिक अधिकारियों का उदाहरण दिया।

उन्होंने हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने के लिए वन मित्र योजना को महत्वपूर्ण बताया, जो युवाओं को रोजगार देगी और वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। वन मित्रों से अवैध कटान, आगजनी रोकने और जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने वन मित्रों की शपथ को समर्पण का प्रतीक बताया।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है। हमारी यह पवित्र भूमि न केवल संस्कृति और आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रकृति ने अनेक उपहार दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वन संपदा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था और पर्यटन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। वनों के महत्त्व को देखते हुए हमारी सरकार ने सत्ता की बागडोर संभालते ही हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में वन विभाग द्वारा अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना इन्हीं सफल योजनाओं में से एक है।Himachal: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए वन मित्रों से किया संवाद

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोज़गार देना और आम लोगों तक वन विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा वन संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना ही वन मित्र योजना का उद्देश्य है। उन्होंने वन मित्रों से केवल वनों की सुरक्षा तक सीमित न रहकर ग्रामीण समुदायों को वनों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि प्रदेश में वनों को बचाया जा सके।

उन्होंने वन मित्रों से अवैध कटान रोकने, आगजनी जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने, पौधरोपण और जंगल को विकसित करने के अभियानों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर इन कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि वन मित्रों ने वन संरक्षण की जो शपथ ली है, वह केवल औपचारिकता न होकर वनों के प्रति समर्पण, श्रद्धा और जिम्मेदारी का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन मित्र योजना हिमाचल प्रदेश के हरित स्वाभिमान जंगलों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में धर्मशाला में नियुक्त वंशिका ने अपने प्रशिक्षण अनुभव के बारे में मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पौधरोपण से लेकर वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपने ट्रेनिंग कहां ली? तो वंशिका ने कहा कि नगरोटा सूरियां में। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देहरा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बना रही है, जहां वन्य प्राणियों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आएंगे।

शिमला की मुस्कान चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि किताबों से कहीं ज्यादा वह फील्ड में सीख रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि अब तक आपने क्या-क्या सीखा? मुस्कान ने कहा कि हमें पौधरोपण, नर्सरी प्रबंधन तथा वन संरक्षण बारे जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बीट में जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना।

परवाणु में तैनात वन मित्र दिव्यांशु सिंह ने कहा कि पहले वनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन विभाग में आने के बाद वनों के महत्त्व बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है कि जंगल हमारे लिए क्यों जरूरी हैं? उन्होंने कहा कि सभी वन मित्र पूरे जोश से कार्य करेंगे और पौधरोपण करनेे के साथ-साथ जंगल बचाने का भी कार्य करेंगे।

कुल्लू की आकांक्षा ठाकुर ने वन मित्रों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब वन विभाग में एक साथ 2061 नौकरियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि वह डेढ़ महीने पहले ही विभाग में आए हैं और विभाग के काम को समझा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो भी निर्देश देगी, उन्हें फील्ड में लागू करने के लिए समर्पण और निष्ठा से कार्य करेंगे।

Aaj Ki KhabrenHamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now