Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, डॉ. महावीर सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, डॉ. महावीर सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला को आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह को HPU का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की।

डॉ. महावीर सिंह, जो शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के निवासी हैं, पिछले 12 वर्षों से शोध कार्यों में समर्पित हैं। HPU से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने चुंबकीय नैनोमटेरियल्स और मल्टीफेरोइक सामग्री जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अब तक वे 25 से अधिक छात्रों को पीएचडी पूरी करवा चुके हैं, और उनके शोध कार्यों ने भारत और विश्व स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय हिया कि HPU में कुलपति का पद लंबे समय से स्थायी नियुक्ति के बिना था, और इस दौरान प्रो-वाइस चांसलर या अन्य अधिकारी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कुलपति की रेस में कई बड़े नामों की चर्चा थी, लेकिन डॉ. महावीर सिंह को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव और शोध उपलब्धियों के आधार पर इस पद के लिए चुना गया।

राज्यपाल की अधिसूचना में कहा गया, “डॉ. महावीर सिंह को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुभव के आधार पर HPU का कुलपति नियुक्त किया गया है।” यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और तीन वर्षों या 65 वर्ष की आयु तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now