Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: 1 किलो से ज्यादा चरस और लोडेड पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

Bilaspur News: 1 किलो से ज्यादा चरस और लोडेड पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 जून 2025 को चारलेन बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान घुमारवीं पुलिस ने मंडी से आ रही एक टैक्सी से 1 किलो 63.7 ग्राम चरस और एक लोडेड पिस्टल (तीन राउंड सहित) बरामद की। इस मामले में टैक्सी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा पर नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान मंडी की ओर से आ रही टैक्सी को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में चरस और हथियार बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है, ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHP News in Hindi

Join WhatsApp

Join Now