Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टौणीदेवी कस्बे में दुकानों को गिराने के आदेश पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे सरकार : राणा

Published on: 22 June 2022
मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री कांड पर विधायक राजेन्द्र राणा ने फिर सरकार को घेरा

दुकानें गिराना नहीं है सही कदम
सड़क पहाड़ काटकर भी बनाई जा सकती है
सुजानपुर।
सुजानपुर के टौणीदेवी कस्बे में दुकानों को गिराने के सरकारी आदेशों पर विधायक राणा ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि गरीब व छोटे दुकानदारों की रोटी-रोजी से जुड़ा मसला है, सरकार इस विषय पर विचार करे। उन्होंने कहा कि दुकानों को गिराने व उजाडऩे की बजाय पहाड़ को काटकर सड़क बन सकती है तो सरकार को इस ओर प्रयास करना चाहिए। राणा ने कहा कि सड़कें बनें, सरकार के इस कदम का वह स्वागत करते हैं लेकिन मैं दुकानदारों की तकलीफ का पक्ष भी जयराम सरकार के पास रखना चाहता हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर पीडि़त व प्रभावित होने वाले दुकानदारों से मिला हूं, उनकी तकलीफ को समझा है। उन दुकानदारों के परिवार गहरे तनाव व गहरे दबाव में हैं। क्योंकि इन्हीं दुकानों से उनके परिवार का भरण-पोषण चलता है इसलिए जयराम सरकार इनकी समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे समूचे प्रदेश की तरह सुजानपुर के टौणीदेवी कस्बे से निकलना जरुरी व जायज है। लेकिन टौणीदेवी से होकर निकलने वाले एनएच 03 के विकास से अगर स्थानीय व्यापारियों की रोटी-रोजी का विनाश हो तो यह भी जायज नहीं है। राणा ने सरकार से आग्रह किया है कि एनएच 03 के विकास को विकसित करती दफा जहां तक संभव हो और जितना संभव हो व्यापारियों की दुकानों को बचाया जाए। ताकि पुश्त-दर-पुश्त यहां अपनी दुकानदारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदार लोगों को कम से कम नुकसान हो।

उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर पहाड़ की कटिंग करके अगर सड़क दूसरी तरफ से बनाई जाए तो काफी व्यापारियों को उजडऩे से बचाया जा सकता है। राणा ने कहा कि सरकार और सरकारी कामों में जनता के हितों को बचाने के लिए अगर सरकार को कटिंग का कुछ अधिक खर्चा भी उठाना पड़े तो इस खर्चे को नैतिकता के आधार पर सरकार उठाए।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now