Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामला: एक की गिरफ्तारी, पूर्व सचिव पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार

arest, Mandi News

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पोस्टकोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमीरपुर निवासी रवि कुमार आरटीओ दफ्तर धर्मशाला में सेवाएं दे रहा था। जानकारी के अनुसार रवि कुमार को उनके निजी निवास से विजिलेंस ने उसे वीरवार रात को गिरफ्तार किया है।

इसके आलावा प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्व सचिव के खिलाफ अभियोग चलाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद जितेंद्र कंवर की गिरफ्तारी के कयास लगातार लगाए जा रहे है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण में दर्ज पहली एफआईआर में नामजद किए गए आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को भी गिरफ्तार करने की तैयारी विजिलेंस ने कर ली है। पेपर लीक मामले में विजिलेंस के हाथ ठोस और पुख्ता सबूत लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही पूर्व सचिव को विजिलेंस गिरफ्तार कर सकती है थे. जांच में पुख्ता और ठोस सबूत मिलने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि 1 या 2 दिन में गिरफ्तारी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  सुजानपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राणा ने 26 लाख का बजट किया जारी

गौरतलब है कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर के 6 पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। 21 सितंबर 2020 से इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए 35 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस मामले में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद कुल 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now