Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

कांग्रेस श्वेत पत्र लाए हम चर्चा के लिए तैयार : जयराम

कांग्रेस श्वेत पत्र लाए हम चर्चा के लिए तैयार : जयराम

शिमला|
भाजपा ने शिमला के शेर ए पंजाब पर त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया इस जश्न में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर वातावरण को भाजपामय कर दिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण का कार्यक्रम भी किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है और इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं। चुनावों में ऐसे राज्य भी हैं जिसमें वामपंथियों का शासन उस राज्य में लंबे समय से था पर भाजपा ने उस पर विराम लगाया।

इसे भी पढ़ें:  IPS Ilma Afroz Controversy: IPS इल्मा अफ़रोज़ को DGP दफ्तर में मिली तैनाती, हाईकोर्ट ने स्पष्टीकरण मांगा

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है हम उसका स्वागत करते हैं और उस श्वेत पत्र पर हम खुली चर्चा करने को तैयार है।
एक बार हम फिर स्पष्ट कर देते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस पार्टी ने नेतागण जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं वह पूर्ण रूप से गलत है। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा ऋण लिया है तो वह कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है । मुख्यमंत्री को भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश में कुछ नया करके दिखाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सीएम जयराम ठाकुर का दावा: 'हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा

जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में विकास ठप है अभी मैं कांगड़ा के प्रवास पर गया था वहां भी विकास की गति धीमी पड़ गई है।
इसी प्रकार अगर शिमला की बात भी करें तो जो विकास कार्य जो यहां चल रहे थे उनको भी रोक दिया गया है। कांग्रेस को आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास के बारे में बात करनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी पर कांग्रेस कि यह सरकार इन योजनाओं में केवल विघ्न डालने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  VIP नंबर की फर्जी बोली लगाने वाले बोलीदाताओं पर होगी FIR

उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं पर हम चुप हैं , देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं। हिमाचल प्रदेश में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया गया था देखना यह है कि अब कांग्रेस कितने में हेलीकॉप्टर का सौदा करती है।

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डी एस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल, अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल