साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

केजरीवाल का तंज: जयराम ठाकुर ने उनके पेपर से मारी नकल, जनता से मांगें पांच साल

केजरीवाल का तंज: जयराम ठाकुर ने उनके पेपर से मारी नकल, जनता से मांगें पांच साल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश में अपने दूसरे दौरे पर कांगड़ा के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन पर हिमाचल को लुटे के आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि 30 साल तक हिमाचल में कांग्रेस और 17 साल भाजपा ने राज किया। आज हिमाचल प्रदेश में जितनी समस्या है, जो हालात हैं। उन्होंने कहाँ 30 साल कांग्रेस को दिए, 17 साल भाजपा को दिए, पांच साल मुझे आम आदमी पार्टी को दे दो। अगले पांच साल बाद वोट मांगने नहीं आउंगा, मेरा काम वोट दिलाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले रैली में आए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कोने-कोने से आए भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और बच्चों को मेरा नमस्कार। देवी-देवताओं के इस प्रदेश को कुदरत ने सबसे खूबसूरत बनाया। भगवान में प्रदेश को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नदियां-पहाड़, पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियां और इतने अच्छे लोग भी दिए। लेकिन यह भी सच है कि भाजपा और कांग्रेस ने भी इस प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा में माइक्रोटेक उद्योग ने 400 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

केजरीवाल ने कहा जयराम ठाकुर जी हिमाचल के सरकारी स्कूलों का क्या हाल है। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखें। आप की सरकार आने से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल भी वैसे ही थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य संस्थानों का बुरा हाल था, आम आदमी पार्टी ने सुधारा है। अब इलाज फ्री किया है। क्या ऐसा माडल हिमाचल को चाहिए की नहीं चाहिए। स्वास्थ्य संस्थान बेहतर हों और मुफ्त इलाज हो। अगर यह सब चाहिए तो आम आदमी पार्टी को लाना होगा। पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं, दिल्ली में 12 लाख बच्चों को पांच साल में नौकरियां दी हैं और हिमाचल में पता चला कि एक भी नौकरी नहीं।

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधाते कहा कि पेपर चल रहा था। उस पेपर में कई लोग बैठे। पेपर में केजरीवाल भी बैठा और जयराम ठाकुर भी। केजरीवाल के पेपर से जयराम ठाकुर नकल मार रहा था। केजरीवाल के पेपर में लिखा कि दिल्ली में 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। जयराम ने कहा कि हिमाचल में 125 यूनिट फ्री देंगे। केजरीवाल ने कहा कि नकल करने के लिए भी तो अकल चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: छात्राओं से अनैतिक व्यवहार के आरोप में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल गिरफ्तार, छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन कर फूंका पुतला..!

भाजपा व कांग्रेस में सभी बुरे लोग नहीं हैं कुछ लोग अच्छे हैं, हिमाचल के लोग अच्छे हैं जनता अच्छी है, मेहनतकश लोग हैं, यह नेता बुरे हैं। हिमाचल के लोगों को लूट लिया। इसलिए भाजपा व कांग्रेस के अच्छे लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। विकास चाहिए तो आम आदमी पार्टी के पास आना, सिर्फ घोषणाएं चाहिए तो इनके पास चले जाना। मैं ईमानदार व्यक्ति हूं, आप ईमानदार पार्टी है।

केजरीवाल ने कहा कि अमद्मी पार्टी से भाजपा डर गई है इसलिए हिमाचल और गुजरात में चुनाव जल्‍दी करवाने की तैयारी है। इसलिए डरो मत जनता तैयार हो जाओ, चाहे जून में चुनाव करवा लें। रैली के लिए पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पार्टी की प्रदेश इकाई ने हिमाचली टोपी पहना और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। इससे पहले कांगड़ा एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now