Prajasatta Side Scroll Menu

आज दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम: सर्वे एजेंसी की चुनावी रिपोर्ट से हाईकमान चिंतित, होगा मंथन

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दिल्ली जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से पहले सीएम जयराम का यह दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। अमित शाह मुख्यमंत्री सहित प्रदेश की टॉप लीडरशिप और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति भी तैयार करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने जो हिमाचल के सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त की थी, उसकी रिपोर्ट आने के बाद हाईकमान चिंतित है। इसी को लेकर मंथन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने जो हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त की थी, उसने रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। रिपोर्ट आशा अनुरूप नहीं होने के कारण हाईकमान भी चिंतित है। रिपोर्ट के अनुसार आगे किस प्रकार कार्य किया जाना है यह रणनीति भी इसी बैठक में तय होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: संविधान निर्माता का अपमान: सीएम सुक्खू और कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now