Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी ख़बर! सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त हेलीपैड पर दौड़े आवारा पशु

Published on: 28 August 2023
बड़ी ख़बर! सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त हेलीपैड पर दौड़े आवारा पशु

हमीरपुर|
अपने गृह जिला हमीरपुर के दौरे पर गए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार दोपहर बाद सीएम सुक्खू हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही देखने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। उनका हेलीकॉप्टर कंजयाण हेलीपैड पर लैंड होना था।

लेकिन हेलिकॉप्टर के महज 50 फीट ऊपर आते ही आते ही अचानक हेलीपैड पर बड़ी संख्या में पशु आ गए। इसके दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक और जिला उपायुक्त के साथ सुरक्षा कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर तैनात जवानों ने पशुओं को वहां से भगाया। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर को कुछ देर तक हेलीपैड के ऊपर हवा में ही ठहरना पड़ा।

हालांकि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाले पायलट ने सुझबुझ का परिचय देते हुए लैंड करने की बजाय हेलीकॉप्टर को करीब 1 मिनट तक हवा में ही उडाए रखा। जब पूरी तरह से पशु वहां से भगा दिए गए उसके बाद ही सुरक्षित तौर पर लैंडिंग हेलीकॉप्टर की करवाई गई।


वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलीपैड से कुछ ऊंचाई पर पहुँच कर लैंड करने के लिए तैयार हुआ तो वहां भारी संख्या में पशु लैंडिंग स्थल पर दौड़ने लगे। सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने उन्हें वहां से भगाया। मुख्यमंत्री के यहां हेलीपैड पर पहुंचने के समय भारी संख्या में लोग भी वहां जुटे हुए थे और आवारा पशु जब वहां से भागने लगे तो लोगों में भगदड़ तो नहीं मची लेकिन कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण जरूर हुआ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा इतननी बड़ी चूक, इतने बड़े सुरक्षा चक्कर के बीच हेलीपैड के मध्य यह पशु कैसे पहुंच गए और इन्हें हटाने के लिए पहले ही कार्यवाही क्यों नहीं हुई। इसको लेकर वहां मौजूद कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं थे।

बता दें कि दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री सुक्खू जिला शिमला के रामपुर के दौरे पर थे। यहां भी जिला प्रशासन ने जो अस्थाई हेलीपैड बनाया था, वहां हेलीकॉप्टर के पायलट ने लैंडिंग से इनकार कर दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को दूसरी जगह पर उतरना पड़ा था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now