Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 65 पर FIR दर्ज, सीएम सुक्खू ने सख़्त क़ानूनी कार्रवाई के दिए आदेश

Himachal: मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 65 पर FIR दर्ज, सीएम सुक्खू ने सख़्त क़ानूनी कार्रवाई के दिए आदेश

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ मंडी जिला के थुनाग में प्रदर्शन, रास्ता रोकने, काले झंडे दिखाने, पत्थरबाजी और जूता फेंकने के आरोप में जंजैहली थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक यह शिकायतें कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और वीरेंद्र कुमार ने 25 जुलाई 2025 को दर्ज कराईं। यह घटना उस समय हुई, जब मंत्री नेगी जंजैहली और थुनाग में बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने के बाद थुनाग विश्राम गृह में रुके थे।

जानकारी के मुताबिक यह घटना थुनाग में बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय के स्थानांतरण को लेकर चल रहे तनाव के बीच हुई। स्थानीय लोग और भाजपा के समर्थक इस निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों शिकायतों को दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस और कई लोग मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति की पुष्टि की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है और जांच के बाद उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Election: जानें हिमाचल पंचायत चुनाव में कहाँ-कहाँ हुआ बवाल, बहस से हाथापाई तक पहुंचा विवाद

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस मामले सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम सुक्खू ने लिखा ” आपदा प्रभावित क्षेत्र मंडी का दौरा करने पहुँचे राजस्व एवं बाग़वानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी के साथ भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जो व्यवहार किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साज़िशन विरोध कर न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया, बल्कि आपदा प्रभावित लोगों के घर बसाने के कार्य में भी रोड़ा अटकाने की कोशिश की।

भाजपा नहीं चाहती कि आपदा-प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता मिले। जिन परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया है, यदि उनकी मदद नहीं कर सकते, तो कम से कम उनके पुनर्वास के कार्यों में बाधा न बनें। भाजपा का यह आचरण मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  Temple Money Controversy: हिमाचल में मंदिरों के पैसे को लेकर सीएम सुक्खू और पूर्व सीएम आमने-सामने..! सुक्खू बोले -खुद करें तो पुण्य, हम करें तो पाप

राहत एवं पुनर्वास कार्यों में बाधा डालने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुँचाने के लिए काम कर रही है, इसमें राजनीतिक रोटियां सेंकना एवं हिंसक प्रदर्शन करके बाधा डालना पूरी तरीके से संवेदनहीनता है।”

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update hp news HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now