Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद Gaggal Airport नागरिक उड़ानों के लिए बंद, 9 मई तक निलंबित रहेंगी उड़ानें

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद Gaggal Airport नागरिक उड़ानों के लिए बंद, 9 मई तक निलंबित रहेंगी उड़ानें

Gaggal Airport News: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर दिल्ली से आने-जाने वाली सभी नागरिक उड़ानें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।

गगल सिविल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से गगल एयरपोर्ट को 9 मई की रात 12 बजे तक आम नागरिक उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस दौरान केवल भारतीय सेना को इस हवाई अड्डे के उपयोग की अनुमति रहेगी, जिसे वह किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Exclusive! : फतेहपुर के सार्वजनिक शौचालयों पर लगे ताले ,बने है सफेद हाथी..!

वर्तमान में गगल एयरपोर्ट से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के लिए कुल 16 नियमित उड़ानें संचालित होती हैं। आईपीएल मैचों और पर्यटन सीजन के चलते बीते कुछ दिनों से हवाई यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि देखी जा रही थी। रोजाना सैकड़ों पर्यटक गगल एयरपोर्ट पहुंचकर धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी और पालमपुर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का रुख करते रहे हैं।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में गगल एयरपोर्ट पर उड़ानों का बंद होना प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर भी असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के तीन हवाई अड्डों  भुंतर (कुल्लू), शिमला और गगल में से गगल एयरपोर्ट सामरिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे का नियमित अभ्यास के लिए उपयोग कर रही है। यहां पर हरक्यूलिस सहित कई बड़े सैन्य विमान रात में सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।अगर हालात सामान्य रहे तो 10 मई से गगल एयरपोर्ट पर नागरिक उड़ानें फिर से बहाल की जा सकती हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now