Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घमंडिया गठबंधन की सनातन धर्म पर टिप्पणी निंदनीय

घमंडिया गठबंधन की सनातन धर्म पर टिप्पणी निंदनीय

शिमला|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश के तीनों महामंत्रियों के साथ एक योजना बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भाजपा की आगामी सभी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाला एक नया गठबंधन देश में बना है, अब इस गठबंधन को क्या नाम दिया जाए वो चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा की इस गठबंधन ने आज से चार दिन पहले इकट्ठे होकर के एक रणनीति बनाई और उसे रणनीति का खुलासा तमिलनाडु में जा करके हुआ जब तमिलनाडु के एक मंत्री जो कि उस प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुत्र हैं जिनका नाम उदयनिधि है। उन्होंने हजारों लोगों की भरी सभा में भारत के सनातन धर्म को समाप्त करने की घोषणा की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वह कहते हैं कि सनातन धर्म को जड़ मूल से उखाड़ फेंकना है और इस प्रकार से उखाड़ फेंकना है जैसे हम डेंगू, मच्छर और मलेरिया को समाप्त करते हैं। अब यह किस प्रकार का गठबंधन कांग्रेस पार्टी के साथ बना है जो हिंदू धर्म के ऊपर सीधा-सीधा अत्याचार करने को उतारू है।

बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस बयान से पाला नहीं झाड़ सकती है, यह सनातन है जो आदिकाल से चला आ रहा है। इस सनातन ने पूरी दुनिया को जीना सिखाया, सदैव दुनिया का मार्गदर्शन किया है और आने वाले समय में भी करता रहेगा। उस सनातन को समाप्त करने वाला यह घमंडिया गठबंधन नहीं चलेगा।

इनके नेताओं की इस्तेमाल की गई भाषा पूरी तरह से अस्वीकरीय और निंदनीय है। बिंदल ने कहा की सनातन धर्म का बाल भी बांका कोई नही कर पाया ना भविष्य में कर पाएगा। तुर्क, शाक, हुन, मुगल, पठान, चंगेज़ खान और अंग्रेज जब भारत में आए तो वो भी सनातन का कुछ नही कर पाए। वर्तमान घमंडीया गठबंधन भी इस प्रयास में जुट गया है और वो भी इस प्रयास में फेल हो जाएंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now