Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में कांग्रेस का प्रचार करेंगे आनंद शर्मा, इस्‍तीफे को लेकर बोले- यह पार्टी के अंदर की बात

Published on: 24 August 2022
हिमाचल में कांग्रेस का प्रचार करेंगे आनंद शर्मा, इस्‍तीफे को लेकर बोले- यह पार्टी के अंदर की बात

प्रजासत्ता ब्यूरो|
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। बुधवार को शिमला पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने जीवन के 51 साल पार्टी के लिए समर्पित किए हैं। अब जीवन के सांयकाल में आकर कांग्रेस को छोड़ने का सोच भी नहीं सकते और वह कभी भी अपने विरोधियों के पक्ष में नहीं बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात उनके और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच की है। मैंने उन्हें पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया है। यह पार्टी के अंदर की बात है, इसे सावर्जनिक नहीं किया जा सकता। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश में पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक सोच से निर्णय लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है, जब सभी निर्णय लेंगे तो आगे बढ़ सकेंगे। इसके लिए अनुभव और युवाओं पीढ़ी का जोश दोनों का साथ चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन में कुछ चीजें हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं। लेकिन राजनीतिक दलों में ऐसा होता रहता है।

इसके अलावा आनंद शर्मा कहा कि विधानसभा चुनाव में वह सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव में प्रचार करेंगे। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में कम-बैक करेगी। इसके लिए उन्होंने अनुभव और युवाओं के जोश दोनों को जरूरी बताया। हिमाचल में भी उन्होंने योग्य और प्रतिभाशाली छवि के व्यक्ति को आगे लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस पर संगठन की सहमति हो उन्हीं की दावेदारी को आशीर्वाद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा की जीवित करने के लिए लोगों के बीच जाना होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नड्डा से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए उन्होंने नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा और वह एक ही विश्वविद्यालय में पढ़े हैं। ऐसे में आपस में मिलने पर तरह तरह से सवाल उठाना सही नहीं है। हिमाचल एक छोटा सा राज्य है, यदि यहां से कोई उच्च पद पर पहुंचता है तो गर्व की बात है। हमारे संस्कार यह बताते हैं कि अपने लोगों के साथ मिलें। उन्होंने कहा मैंने राजनीति में वह समय भी देखा है जब आपसी मतभेद के बावजूद डिबेट में हिस्सा लेते हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now