Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, 5 जिलों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम ने कवरट : रोहतांग और मनाली की ऊँची चोटियों पर बर्फबारी

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लाहौल स्पीति जिले के लोसर में 2 इंच, रोहतांग टनल, कुंजुमपास, बारालाचा में 3 इंच ताजा हिमपात हो चुका है।

शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी आज मौसम ने करवट बदली है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा।

वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र लाहौल स्पीति जिले के लोसर में 2 इंच, रोहतांग टनल, कुंजुमपास, बारालाचा में 3 इंच ताजा हिमपात हो चुका है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के पांगी, भरमौर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने की कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा.!

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में भारी हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में भी अगले तीन दिन बर्फबारी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: जयराम बोले - CM सुक्खू के प्रचार से हारी कांग्रेस, उनकी घोषणाएं महज दिखावा, वास्तविकता से कोई संबंध नहीं

बर्फबारी के ‘येलो अलर्ट’ के दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान खासकर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग नहीं करने को बोला गया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now