Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Jail Violence: नाहन और धर्मशाला में कैदियों-कर्मचारियों के बीच झड़प, 8 से अधिक घायल

Nahan And Dharamshala Jail Dispute: हिमाचल प्रदेश के नाहन और धर्मशाला की दो जेलों में हुई हिंसक झड़प से हड़कंप मच गया है। कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई इस मारपीट में पुलिस कर्मचारियों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Himachal Jail Violence: नाहन और धर्मशाला में कैदियों-कर्मचारियों के बीच झड़प, 8 से अधिक घायल

Himachal Jail Violence News: हिमाचल प्रदेश में रविवार को दो अलग-अलग जेलों से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आई हैं। राज्य के सिरमौर जिले स्थित नाहन और कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित जेलों में कैदियों तथा सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। नाहन के केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें कई कैदी घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को इस घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की।

नाहन स्थित केंद्रीय कारागार में हुई हिंसक घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सिरमौर पुलिस के अनुसार, जेल प्रशासन से प्राप्त शिकायत के आधार पर नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। जेल उपाधीक्षक सीता राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह हिंसक झड़प जेल परिसर के ‘ए’ ब्लॉक में घटित हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  Success Story: हिमाचल की बेटी IRS Vidisha Kalra ने संभाला प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स का कार्यभार

जेल में हंगामा और मारपीट की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डन तुरंत मौके पर पहुंचे और कैदियों को शांत करवाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। सिरमौर पुलिस ने बताया कि नाहन में हुई इस पूरी घटना की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है ताकि हिंसा के कारणों और इसमें शामिल कैदियों की जवाबदेही तय की जा सके।

दूसरी ओर, कांगड़ा के धर्मशाला स्थित लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह में रविवार दोपहर एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। अस्पताल भेजने के लिए गार्द तैनात करने को लेकर कैदियों और जेल स्टाफ के बीच शुरू हुई बहसबाजी देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। मारपीट की इस घटना में चार कैदी और जेल के चार सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  रजनी पाटिल ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया, Himachal Congress कार्यकर्ताओं को भी दी ये नसीहत

धर्मशाला जेल में हुई झड़प में घायल सुरक्षा कर्मचारियों की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा, सूरज, अजीत और शिवराम के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज करके जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Dharamshala Prison NewsHimachal Crime UpdateHimachal Pradesh Jail ClashNahan Prison ViolenceSirmaur Police Investigation

Join WhatsApp

Join Now