Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Pradesh Weather: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बरसेंगे बादल…

Himachal Weather Update

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के भारी बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में सोमवार रात से बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।

पंजाब से सटे ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिले के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। पूरे अगस्त महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश प्रदेश में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक चार नेशनल हाईवे सहित 453 सड़कें बंद रहीं। 753 बिजली ट्रांसफार्मर व 276 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 318 सड़कें, 657 बिजली ट्रांसफार्मर व 86 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुप्रीम कोर्ट ने सोलन नगर निगम की दो पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने पर लगाई रोक!

इसके अलावा कुल्लू में  67 सड़कें व कांगड़ा जिले में 120 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। राजधानी शिमला में भी सुबह से बारिश जारी है। । शिमला में सोमवार को बारिश के बाद 3 घरों पर लैंडस्लाइड हो गया। लोगों ने एक दिन पहले ही घर छोड़ा था। कल रात में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी बंद है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: हिमाचल में कांग्रेस का अध्यक्ष पद अब सम्मान नहीं, बोझ बन गया ?

“मानसून की तबाही: 192 की मौत, 1,990 घर क्षतिग्रस्त, 1.75 लाख करोड़ का नुकसान”

मानसून सीजन (20 जून से 4 अगस्त) के दौरान हिमाचल प्रदेश में 192 लोगों की मृत्यु हुई, 301 लोग घायल हुए, और 36 लोग अभी भी लापता हैं। सड़क हादसों में 81 लोगों की जान गई। बादल फटने, भूस्खलन, और बाढ़ से 1,990 कच्चे-पक्के मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इसके अलावा, 1,524 गोशालाएं नष्ट हुईं और 1,546 पालतू पशुओं की मृत्यु हुई। कुल नुकसान 1,75,363.84 लाख रुपये का अनुमानित है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now