Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather News: नौतपा में दहके पहाड़, शिमला से ज्यादा गर्म हुआ मनाली, अलर्ट जारी

IMD Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखा गया, जिससे मैदानी इलाकों सहित पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Himachal Weather Updates: हिमाचल में 26 मई से बढ़ेगा पारा, ऊना में 42 डिग्री तापमान और लू का अलर्ट

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भी सूरज के तेवर बेहद तीखे रहे। राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी और निचले इलाकों में दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बार गर्मी का असर केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पहाड़ों में भी तपिश काफी बढ़ गई है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। वहीं, मनाली में सामान्य से दो डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। इस बार के मौसम में खास बात यह रही कि मनाली का तापमान शिमला से भी ज्यादा गर्म रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, मनाली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, शिमला में सोमवार की तुलना में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट भी देखी गई। तेज धूप और लगातार बढ़ती गर्मी का सीधा असर राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड पर दोपहर के समय आम दिनों की तुलना में सैलानियों की आवाजाही काफी कम दर्ज की गई। लोग धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। मनाली में भी दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण स्थानीय निवासियों और बाहर से आए पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जयराम बोले, तानाशाह और झूठे मुख्यमंत्री चला रहे हैं हिमाचल की सरकार

राज्य के निचले इलाकों में गर्मी का सबसे भीषण रूप ऊना जिले में देखने को मिला, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, हमीरपुर जिले के नेरी में 39 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 37.9 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 37.4 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर के बरठीं में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी प्रकार कुल्लू जिले के भुंतर में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 34.5 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 32.3 डिग्री सेल्सियस और शिमला जिले के जुब्बड़हट्टी में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। किन्नौर जिले के कल्पा में 22.4 डिग्री सेल्सियस, शिमला जिले के कुफरी-फागू में 22.7 डिग्री सेल्सियस और लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: पंचायतों की सुस्ती पर लगेगा अंकुश, विकास कार्यों में देरी पर बीडीओ लेंगे कमान..!

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नौतपा के प्रभाव के चलते अगले कुछ दिन तक राज्य में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और चंबा में 27-29 मई को लू चलने की स्पष्ट चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इन मैदानी और निचले इलाकों में अगले 24 घंटे तक चलने वाली गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई थी, लेकिन उससे वर्तमान तापमान पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगले 3-5 दिन में राज्य में मौसम के करवट लेने के आसार बन रहे हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हप्ते में शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में तेज आंधी चलने, बिजली गिरने, बारिश होने और ओलावृष्टि का येलो व ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ विशिष्ट इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बीडीओ परागपुर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार..!

इसके बाद, 30 मई को राज्य के सात जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। वहीं, 31 मई और 1 जून को प्रदेश के मध्य पर्वतीय और कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि कई अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई से शुरू होने वाले इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Heatwave AlertHimachal WeatherManali WeatherShimla TemperatureWeather Forecast

Join WhatsApp

Join Now